फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनवाने की धीमी प्रगति पर डीएम न जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनवाने की प्रगति खराब होने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने बनकटी, हर्रैया, परशुरामपुर, सल्टौआ, विक्रमजोत स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। पांच आशा वर्करों की अन्य योजनाओं में उपलब्धि की भी समीक्षा करने को कहा। यदि उनकी उपलब्धि ठीक न हो तो उनके सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित को दिया।
शिविर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने पाया कि आयुष्मान भारत योजना में विक्रमजोत, बनकटी, कुदरहां, सल्टौआ की पांच आशा कार्यकर्ताओं ने शून्य अथवा अत्यंत कम गोल्डन कार्ड बनाए हैं। बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम कोठवा भरतपुर, मरवटिया के ग्राम देवरिया, परशुरामपुर के अंतर्गत गौरापांडेय, भानपुर के अंतर्गत ग्राम धवई, कटया, लोरहवां, रुधौली के अंतर्गत ग्राम बांसखोर, सल्टौआ के अंतर्गत ग्राम भितरूपचानी एवं दसिया, विक्रमजोत के अंतर्गत ग्राम जगरनाथपुर एवं जैतापुर, बनकटी में बेहिल, कुदरहां में चैवाल गांव में अभियान के अंतर्गत एक भी गोल्डन कार्ड नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति पर डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए सभी आशा का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। निर्देश दिया कि कैंप लगने वाले स्थानों पर लाभार्थी को दो दिन पहले सूचित करें। सुनिश्चित करें कि कॉमन सर्विस सेंटर के ऑपरेटर समय से कैंप में पहुंचे और उनका कंप्यूटर सिस्टम सुचारू रूप से कार्य करें। इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बैठक में सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. सोमेश श्रीवास्तव, डॉ. फखरेयार, डॉ. सीके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें