- टीकाकरण की कंप्यूटरीकृत और हस्त लिखित सूची में मिला अंतर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। साऊंघाट ब्लाक के लखनौरा उपकेंद्र पर डीएम आशुतोष निरंजन ने विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
इसमें 0 से एक वर्ष के टीकाकरण से छूटे हुए बच्चे व माह जनवरी 2020 से अब तक के छूटे हुए कुल 14 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान कंप्यूटरीकृत और हस्त लिखित सूची में अंतर पाया गया।
डीएम की ओर से परिवार कल्याण के तहत छाया, अंतरा, टीबी कार्यक्रम के तहत चलने वाले एसीएफ अभियान व आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड के बारे में जानकारी भी ली गई। गोल्डेन कार्ड के बारे मेें समुचित जानकारी न देने पर डीएम ने नाराजगी जताई और एमओआईसी डॉ. सूर्य प्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीके वर्मा, डॉ. जलज, यूनिसेफ से आलोक राय आदि उपस्थित थे।