फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लखनऊ से गोरखपुर लाया जा रहा सवा करोड़ का सोना पकड़ा गया

Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस्ती में लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन से तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन




- आयकर विभाग की टीम भी जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन में जीआरपी ने बस्ती में एक तस्कर से सवा करोड़ के सोने के आभूषण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने बताया कि लखनऊ के एक शख्स ने इसे गोरखपुर पहुंचाने के लिए दिया था। पुलिस के साथ आयकर विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जीआरपी की टीम लोकमान्य एक्सप्रेस के यात्रियों की जांच की। इस दौरान एक बोगी में संदिग्ध युवक मिला। उसने अपना नाम लालू महीश निवासी सुखचन्द्रपुर थाना घटाल, जिला पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल बताया। उसकी तलाशी ली गई तो सात अलग-अलग पैकेट में 1573.63 ग्राम के सोने के आभूषण मिले। आभूषणों की कीमत करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ में लालू ने पुलिस को बताया कि सभी आभूषण लखनऊ के सराय माली खां निवासी जुयेब खान ने दिया है। जुयेब ने उससे कहा कि इसे गोरखपुर लेकर जाओ। वहां फोन करके बताऊंगा कि पैकेट किसे देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें