फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से सर्राफ नाराज

Wed, 02 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापार पर विदाउट इनपुट क्रेडिट एक प्रतिशत और इनपुट क्रेडिट पर साढे़ 12 प्रतिशत तक एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने और दो लाख से अधिक रुपयोें के जेवरात की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बस्ती के सराफा व्यापारी दो से चार मार्च तक अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन



यह जानकारी सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा ने जारी एक बयान में दिया। बताया कि राष्ट्रीय सर्राफा एसोसिएशन और प्रांतीय एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित तीन दिवसीय बंदी में सभी सराफा व्यापारी हिस्सा लेंगे। कहा कि बजट में नये प्राविधान से सराफा व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से पहले से मंदी झेल रहा सर्राफा कारोबार और भी चौपट हो जाएगा। उन्होंने जिले के सर्राफा कारोबारियों से बंदी को पूरी तरह सफल बनाने के लिए एकजुट रहकर विरोध करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें