फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी

Wed, 25 Sep 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज व बड़ेवन क्षेत्र में एक ही दिन हुई दो वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में ऑटो सवार महिला चेन स्नेचरों की दुस्साहसिक कारनामों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। दोनों मामलों में इतनी सफाई से वारदात को दोनों महिलाओं को भनक तक नहीं लगी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
पहली वारदात शहर के शिवा कॉलोनी मोहल्ले की रहने वाली मालती चौधरी के साथ हुई। उनका कहना है कि सोमवार को कुछ काम से जीजीआईसी गई थीं। काम निपटाकर वह ऑटो में सवार हुईं। ऑटो में कुछ महिलाएं पहले से बैठी थीं। महिला थाने के मोड़ पर ऑटो रोककर वह उतरीं। उतरने के बाद गले पर हाथ गया तो सोने की चेन गायब थी। उनका कहना है कि ऑटो में पहले से सवार महिलाओं ने उनकी चेन काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात बड़ेवन के पास शहर के चकबंदी कॉलोनी की रहने वाली गीता पटेल के साथ हुई। वह सोमवार को किसी काम से ऑटो से बड़ेबन गई थीं। तहरीर में गीता ने बताया कि उनके साथ कुछ महिलाएं भी ऑटो में सवार हो गईं। उन महिलाओं ने चकमा देकर उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी उन्होंने बड़ेबन चौकी पर दी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि जांच-पड़ताल कर जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें