फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मार्गदर्शन में आर्या परियोजना के तहत बकरी पालन विषय पर सात दिवसीय रोजगार परक प्रशिक्षण का समापन हो गया। यह प्रशिक्षण एक से सात दिसंबर तक हुआ।
विज्ञापन

इसमें जनपद के 25 चयनित ग्रामीण युवाओं-युवतियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी अधिकारी डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख माध्यम है। कम लागत, कम जोखिम और तेजी से लाभ देने वाली यह आजीविका गतिविधि युवाओं के लिए एक उत्कृष्ट रोजगार विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर उन्नत एवं व्यावसायिक बकरी पालन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

केंद्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है। यह दूध, मांस, खाद और बच्चों के उत्पादन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय में त्वरित वृद्धि करती है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीबी सिंह ने प्रतिभागियों को बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती निरंतर युवाओं को कृषि आधारित उद्यमों की ओर आकर्षित करने के लिए इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन

केंद्र की गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. अंजलि वर्मा ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत बकरियों की पहचान, टीकाकरण, संतुलित आहार तैयार करने तथा वैज्ञानिक ढंग से रख-रखाव के बारे में बताया। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी युवाओं ने इसे अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक एवं रोजगारपरक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण उनकी आजीविका में नए द्वार खोलते हैं, और वे इसे अपने गांवों में अपनाने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें