फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः जूठे भोजन ही नहीं ग्लव्स और मास्क भी फेंके जा रहे, सीएमओ ने लिया संज्ञान

Sat, 25 Apr 2020 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना महामारी के संक्रमण के प्रति जिम्मेदार कितने लापरवाह हैं इसका उदाहरण मुंडेरवा का लेबल-वन अस्पताल है। यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनका जूठा भोजन व फल इधर-उधर फेंका जा रहा है। मरीजों की जांच में प्रयुक्त ग्लव्स व मास्क भी अस्पताल के पीछे फेंका मिला। इससे वहां के लोग परेशान हैं। उन्हें संक्रमण का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन


अस्पताल के आसपास रहने वाले श्रीराम, गुड्डू गोसाई, नफीस वेग, पवन सिंह, विनोद अग्रहरि ने इसके लिए जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल के पास रहने वाले श्रीराम ने कहा कि अस्पताल के बगल में उनका मकान है। जहां जूठे पत्तल, खाए हुए फल, प्रयुक्त किया हुआ मास्क और ग्लब्स फेंके गए हैं, जिसे बंदर व कुत्ते उठाकर इधर-उधर ले जाते हैं।

हर्षित ने बताया कि दो दिन पहले बंदर ने इस्तेमाल किया हुआ ग्लब्स छत पर छोड़ गया। किसी तरह उसे हटाया गया। इसके बाद पूरे छत की सफाई की गई। गुड्डू और पवन सिंह ने बताया कि बंदर जूठा फल आदि खा रहे हैं। वे इसी को लेकर छतों की रेलिंग व घर के बरामदे तक आ जाते हैं। यह खतरनाक संकेत है। सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी देखरेख में कोरोना पॉजिटिव के जूठे बर्तन व अन्य सामान को नष्ट कराएं। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें