फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बालिकाओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिलेभर में शनिवार को मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना स्तर पर टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में चौपाल लगाकर छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, तीन नए कानूनों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, सीओ की अध्यक्षता में पुलिस ने ग्राम गाना में बहू-बेटी सम्मेलन किया। टीम ने बताया कि नया क्रिमिनल लॉ सिस्टम नागरिकों के अधिकारों को मजबूत करता है और पीड़ितों को त्वरित न्याय की गारंटी देता है।
रुधौली संवाद के अनुसार, सीओ की अध्यक्षता में पुलिस ने एक मैरिज हाल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए। पुलिस टीम ने साइबर अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि किसी भी ऑनलाइन ठगी या धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
परशुरामपुर संवाद के मुताबिक, मिशन शक्ति टीम ने मखौड़ा धाम में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए और मिशन शक्ति, साइबर अपराध तथा हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1930 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुरानी बस्ती संवाद के अनुसार, मिशन शक्ति टीम ने श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडे इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। उन्हें साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया की सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान के महत्व के बारे में बताया गया। एंटी रोमियो स्क्वाड ने शहर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कॉलेजों के आसपास छात्राओं को सुरक्षा व आत्मविश्वास से जुड़े सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें