फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट से छात्रा की मौत
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। रेलवे स्टेशन से पांच सौ मीटर पूरब चकचई ओवरब्रिज के निकट शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास 15 वर्षीय छात्रा की ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर छात्रा के पास एक कोचिंग सेंटर का परिचय पत्र मिला। इस आधार पर उसकी पहचान गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा को गोभिया निवासी पूजा (15) पुत्री बालकृष्ण के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने कुछ पारिवारिक विवाद होना बताया है लिहाजा छात्रा ने यह कदम उठाया। मगर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें