फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थ्रेसर में फंसा युवती का दुपट्टा, घायल

Mon, 23 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के देईपार गांव में रविवार सुबह धान की मड़ाई करवाते समय थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते थ्रेसर रोकवाकर उसे सीएचसी पर ले गए। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के देईपार गांव की 20 वर्षीय निशा गांव के राम निधि के घर धान की मड़ाई कराने गई थी। सुबह करीब आठ बजे धान की मड़ाई कराते समय अचानक थ्रेसर में उसका दुपट्टा फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद थ्रेसर रोका गया। तब तक निशा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद थ्रेसर से उसका दुपट्टा निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें