फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो चालक की समझदारी से बची युवती की जान

Wed, 25 Sep 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू में कूदकर जान देने पहुंची थी लालगंज क्षेत्र की युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर सरयू नदी पर बने पुल से सरयू नदी में कूदने पहुंची युवती की ऑटो चालक की सूझबूझ से जान बच गई। ऑटो में बैठकर पुल पर पहुंची युवती के मंसूबे को भांपकर चालक ने उसे पुलिस चौकी पर पहुंचा दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब आठ बजे लालगंज क्षेत्र के एक गांव की करीब 25 वर्षीय युवती टांडा जाने के लिए कहकर ऑटो में बैठी। पुल पर 100 मीटर आगे जाने पर उसने चालक से ऑटो रोकने के लिए कहा। चूंकि वहां तीन दिन के भीतर डूबने की तीन घटनाएं हो चुकी थीं, इसलिए ऑटो चालक को संदेह हुआ कि कहीं वह भी कूदने के लिए न पहुंची हो। इसी बात को सोचकर चालक ने पुल पर ऑटो न रोक कर बगल में स्थित माझा खुर्द चौकी पर उसे लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में लालगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली उस युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोनों आंखों में परेशानी है। उसे कम दिखता है। वह अपना जीवन समाप्त करने के लिए सरयू में छलांग लगाने आई थी। मांझा खुर्द चौकी प्रभारी हरि प्रकाश तिवारी ने युवती के परिजनों को फोन कर सूचना दी। वह लोग कलवारी थाने पर पहुंचकर उसे साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें