फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 13 Jul 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे लटका पाया गया। खेत में काम करने गए परिवार के लोग जब घर आए तो उसे फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। जिंदा होने की आस में पुलिस के आने से पहले ही उसे नीचे उतार लिए। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी 17 वर्षीय रानू पुत्री सुभाष बुधवार सुबह घर का कामकाज करने के बाद अपने कमरे में चली गई। परिवार के लोग खेत में काम करने चले गए। घर में वह अकेली थी। दोपहर में जब परिवार के लोग खेत का काम निपटाकर वापस घर आए तो रानू को न पाकर आवाज लगाई। जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वे लोग कमरे में गए। कमरे में पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे रानू का शव लटक रहा था। परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद व उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह पहुंच गए। पहले तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन माने। थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें