फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रेमी से शादी की जिद पर प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। एक प्रेमिका अपने गांव के रहने वाले प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी से शादी करने के जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घर में जाकर जबरन बैठ गई। बोली शादी से इतर कोई समझौता नहीं करूंगी। यह ड्रामा घंटों चला।मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को लेकर थाने चली आई। बाद में दोनों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवक का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती जब गांव के प्रेमी से शादी करने के लिए कहती थी तो प्रेमी कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और उसके घरवालों से शादी करके वहीं रहने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

शाम पांच बजे प्रेमी के घरवालों ने मामले की सूचना हर्रैया थाने पर दी। पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को लेकर थाने आई और दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया तो प्रेमिका भड़क उठी। हर्रैया पुलिस ने शाम सात बजे दोनों को छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें