मुंडेरवा थानाध्यक्ष परमा शंकर यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती को एसआई दिनेश सिंह व महिला आरक्षी कामना सिंह के साथ गोरखपुर भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस घटना पर विशेष नजर रखे हुए है। तहरीर मिलने पर उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संदिग्ध दवा की शीशी को कब्जे में लिया है।
बताया कि शीशी पर एंटीबायोटिक फॉर्मूला का रैपर लगा हुआ है, जिसे बुखार आदि में दिया जाता है।