फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेत गई युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की भोर में खेत की तरफ गई युवती के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह शुक्रवार की भोर में घर से शौच के लिए गई थी। पहले से ही गांव के बाहर घात लगाकर बैठे आरोपी राज गौड़ ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर थोड़ी देर में दुबौलिया पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने गांव के ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी मोतीलाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें