बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने स्कूल से लौट रही छात्रा के छेड़खानी व मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी 19 सितंबर को स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी विजय शुक्ला ने अश्लील टिप्पणी की। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद