बिना एनओसी व पूर्व सूचना के खोदाई से क्षतिग्रस्त हो गई थी केबल
दुरुस्त की गई केबल, देर शाम को सामान्य हुई बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। बिना एनओसी व पूर्व सूचना के पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए 11 हजार की अंडरग्राउंड लाइन के ऊपर खोदाई कराने के मामले में अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर ने उपखंड अधिकारी को आरोपियों पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। रविवार को उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया।
केबल की क्षति को देखकर उन्होंने कहा कि यह मनमानी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित ठेकेदार, जेसीबी संचालक आदि पर केस दर्ज कराया जाएगा। विद्युत निगम को हुई क्षति की पूर्ति कार्यदायी संस्था से वसूल की जाएगी। 20 सितंबर की सुबह 11 बजे रेलवे के समपार फाटक संख्या 221सी पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई चल रही थी। यहीं से 11 हजार लाइन की केबल अंडर ग्राउंड होकर पुरानी बाजार की ओर जाती है।
जेसीबी चालक ने केबल के ऊपर ही खोदाई कर दी। इससे केबल क्षतिग्रस्त हो गई और कई खंभों से जंफर उड़ गए। इससे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई थी। तीसरे दिन रविवार को विद्युत निगम के कर्मी ज्वाइंटर मशीन की मदद से केबल को दुरुस्त करने में जुटे रहे। दिनभर चली कवायद के बाद देर शाम को बिजली आपूर्ति सामान्य हो पाई।
...
कोट
- केबल क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे ठीक कर लिया गया है। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर सोमवार को कार्यदायी संस्था, ठेकेदार आदि पर केस दर्ज करने की तहरीर दी जाएगी।
-उदय प्रताप, उपखंड अधिकारी, बभनान