टिनिच। गौर-वाल्टरगंज मार्ग पर गटरा पुल के पास बृहस्पतिवार को बंदरों के हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लक्ष्मी चकचई गांव की रहने वाली हैं। परिजनों के साथ बाइक से बस्ती जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही वह बलुआ समय माता मंदिर के आगे कुआनो नदी पर स्थित गटरा पुल पार कर रही थी, सड़क किनारे खड़ा बंदर बाइक पर झपट्टा मार दिया। इस दौरान लक्ष्मी और उनकी मां बाइक से गिर गईं। लक्ष्मी के सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से दोनों को सड़क किनारे सुरक्षित किया गया और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस क्षेत्र में लगातार बंदरों के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। इलाके में जंगल होने के कारण बंदरों ने अपना ठिकाना बना लिया है और श्रद्धालुओं की छोड़ी जाने वाली खाने की वस्तुएं उन्हें अपनी भोजन सामग्री समझकर राहगीरों पर झपट्टा मारने का कारण बन रही हैं। संवाद