फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

Fri, 10 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर हर्रैया थाने के रजौली गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज, बस्ती। फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के पास बृहस्पतिवार को स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी एक युवती की मौत हो गई। जबकि चला रही महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के निपनियां गांव की रहने वाली सरिता पत्नी स्व. अनिल कुमार चौधरी गांव की रहने वाली सीमा उर्फ सोनू पुत्री राम बचन को स्कूटी पर बैठाकर किसी काम से महराजगंज की तरफ जा रही थीं। गांव की सड़क से फोरलेन पर कुछ दूर आगे बढ़ने पर पीछे से बच्चों को लेकर आ रही स्कूल बस ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। स्कूटी पर पीछे बैठी सीमा (19) पुत्री राम बचन सिर के बल सड़क पर गिरने से घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रही सरिता (30) पत्नी स्व. अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्कूल बस चालक बस और बच्चों को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस युवती के शव और बस को कब्जे में लेकर घायल महिला को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गये और दहाड़ मारकर रोने लगे। रुधौली के सेंट जेवियर्स स्कूल की बस बताई जा रही है। जो बच्चों को लेकर भ्रमण से वापस हो रही थी। बाद में बच्चों को दूसरी बस से भेजवाया गया। घायल महिला सरिता की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हर्रेया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें