फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हर्रैया पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर एक आरोपी विरुद्ध दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को सुबह दस बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी सिलाई सीखने गई थी। दुकान बंद होने पर आते समय प्रेम सिंह निवासी जगदीशपुर सेमरहिया थाना हर्रैया ने बहकाकर अपने साइकिल पर बैठाकर छोड़ देने की बात कहीं। इसके बाद एक पोल्ट्री फार्म पर ले जाकर लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर आपबीती अपनी मां को सुनाई। हर्रैया थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें