फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी नामजद

Tue, 07 Mar 2023 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।

सार

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोवा से उसे छोड़ने के लिए दीपक के पिता के साथ उसके दो दोस्त अलताफ और धीरज बस्ती आए थे। बस्ती आने पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित घर छोड़ने आते वक्त चार मार्च को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में मुंडेरवा पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना चार मार्च की है। पुलिस पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करा रही है।

विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में उसका भाई जेल में बंद था। उस वक्त उसकी उम्र करीब पंद्रह साल थी। भाई के मुकदमे की पैरवी के लिए उसे बस्ती से खलीलाबाद जाना पड़ता था।

पैरवी के दौरान ही उसकी मुलाकात मुंडेरवा थाना क्षेत्र निवासी दीपक उर्फ राजनाथ चौरसिया से हुई। उसने मदद का भरोसा दिया। आरोप है कि धोखा देकर दीपक उर्फ राजनाथ चौरसिया उसे कलवारी थाने के कुसौरा अपने दोस्त के घर ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

विरोध करने पर धमकाया और इसी दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इसके बाद फोटो को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाद में दीपक शादी करने का झांसा देता रहा। आरोपी दीपक गोवा में टाइल्स लगाने का काम करता था। कुछ दिन पूर्व पीड़िता भी उसके पास गोवा गई थी।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोवा से उसे छोड़ने के लिए दीपक के पिता के साथ उसके दो दोस्त अलताफ और धीरज बस्ती आए थे। बस्ती आने पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित घर छोड़ने आते वक्त चार मार्च को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर इन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें