फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी से भटककर आई बालिका मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी से भटककर आई बालिका मिली
विज्ञापन

बस्ती। मुंबई से बाराबंकी जिले में शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग बालिका भटककर बस्ती पहुंच गई थी, जिसे सोमवार को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति ने आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। बेटी को पाकर परिजन खुशी से झूम उठे।
यह बालिका मुंबई के थाने जनपद के गैवी नगर की निवासी है। वह अपने घर वालों के साथ बाराबंकी जनपद में अपने रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। विवाह समारोह के बाद रेलवे स्टेशन से यह बालिका घरवालों के साथ मुंबई जाने वाली ट्रेन के बजाय, गोरखपुर जाने वाली गाड़ी में बैठ गई। बस्ती रेलवे स्टेशन पर बालिका को परेशान हाल में देखकर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर सौंप दिया था। चाइल्ड लाइन ने 12 नवंबर को बालिका को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बालिका का मेडिकल जांच कराने के साथ ही बालिका के परिजनों को सूचित करने का आदेश दिया था। सोमवार को बालिका के बड़े भाई ने न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत होकर जरूरी कागजात प्रस्तुत किए। मामले की जांच के बाद न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता, मंजू त्रिपाठी की टीम ने निर्णय लिया कि यह मामला महाराष्ट्र प्रदेश का है, ऐसे में बालिका के निवास स्थान की सीडब्लूसी को मामला स्थानांतरित करते हुए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें