फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पर हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात पर हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज
विज्ञापन

कलवारी। पुलिस ने सात लोगों पर हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ज्योति निवासी राजेडीहा थाना मुंडेरवा ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। पत्र में लिखा कि उनकी बहन विद्या देवी की शादी कलवारी थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी लालजी शर्मा के साथ हुई थी। लालजी का एक महिला से नजदीकी थी। उनकी बहन ने लालजी को उस महिला के साथ देख लिया था।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर लालजी, उसका भाई जितेंद्र, धर्मेंद्र, पिता श्याम सुंदर, भाइयों की पत्नी संजू देवी व वंदना देवी तथा प्रेम निवासी फूलपुर ने मिलकर 15 मार्च 2020 को रात नौ बजे विद्या देवी का गला दबाकर मार डाला। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को सरयू नदी के तट पर ले जाकर जला दिया। एसओ ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें