फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक किनारे मिली बच्ची को आया होश, पहचान रहस्य

विज्ञापन
मानसिक रूप से परेशान बच्ची
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के कड़र शिव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक किनारे घायल और अचेत अवस्था में मिली 12 वर्षीय बच्ची को इलाज के दौरान होश आ गया है। हालांकि उसकी मानसिक स्थिति अभी सामान्य नहीं है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है।
विज्ञापन

ऐसे में उसकी पहचान अब भी नहीं हो सकी है। प्रशासन उसे शिशु सदन, लखनऊ भेजने की तैयारी कर रहा है, जहां उसकी देखरेख के साथ पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि 18 जुलाई को कड़र शिव मंदिर के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे बच्ची खून से लथपथ और अचेत अवस्था में मिली थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने और होश नहीं आने पर 19 जुलाई की रात उसे चाइल्ड केयर और पुरानी बस्ती पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को बच्ची को होश आया, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति अभी सामान्य नहीं है। वह किसी प्रकार की जानकारी देने की स्थिति में नहीं है।
इस कारण पुलिस और प्रशासन उसकी पहचान नहीं कर सके हैं। बच्ची को मेडिकल कॉलेज से लाकर फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

समिति की अनुमति के बाद उसे शिशु सदन, लखनऊ भेजा जाएगा। वहां उसके अंगूठे के निशान का आधार डाटाबेस से मिलान कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें