वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बरहुआ चौराहे के पास बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे स्कूटी सवार युवती अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, शिवाघाट निवासी गायत्री (20) स्कूटी से घर जा रही थी। बरहुआ-डगरा के पास जर्जर सड़क के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर घायल हो गई। राहगीरों ने उसे पीएचसी सल्टाैआ पहुंचा। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद