फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू में कूदी युवती का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, तलाश जारी

Sat, 25 Feb 2023 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने राज्य आपदा मोचन बल के लोगों से बात किया उन लोगों ने बताया कि युवती यहां से पूरब की तरफ दूर निकल गई होगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव, माझा खुर्द चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौर्या, लेखपाल दुर्गेश कुमार पांडे,अमन यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरयू नदी में कूदी युवती को तलाश करती टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू नदी के माझा खुर्द गांव के पास पुल के ऊपर से कूदी युवती का शुक्रवार को तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। थाना क्षेत्र के चकदहा गांव की 19 वर्षीय सुमन बुधवार को सरयू नदी में कूद गई थी।
विज्ञापन

उसकी तलाश में स्थानीय नाविकों के सफल न होने पर उप जिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे की मांग पर शुक्रवार को दोपहर बाद राज्य आपदा मोचन बल अयोध्या से मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम माझा खुर्द घाट पहुंची। जवानों ने युवती की तलाश शुरू कर दी। दो घंटे के प्रयास के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने राज्य आपदा मोचन बल के लोगों से बात किया उन लोगों ने बताया कि युवती यहां से पूरब की तरफ दूर निकल गई होगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार श्रीवास्तव, माझा खुर्द चौकी इंचार्ज पवन कुमार मौर्या, लेखपाल दुर्गेश कुमार पांडे,अमन यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें