फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनरेगा श्रमिकों के आधार फीडिंग की प्रगति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
मनरेगा श्रमिकों के आधार फीडिंग की समीक्षा करतीं डीएम।
विज्ञापन
- सीडिंग के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनरेगा श्रमिकों के आधार फीडिंग की धीमी प्रगति पर डीएम प्रियंका निरंजन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आधार फीडिंग को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है। इस कार्य में सभी रोजगार सेवकों को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
डीएम शु्क्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर रही थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 28 फरवरी को विधानसभावार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया है। समाज कल्याण अधिकारी एसपी पांडेय ने बताया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र का समारोह रामरेखा मंदिर, महादेवा का झिनकूलाल इंटर कॉलेज, बहादुरपुर, रुधौली विधानसभा का सिंह मैरिज हाल, सदर विधानसभा का ब्लॉक सदर परिसर तथा कप्तानगंज विधानसभा का ब्लाॅक कप्तानगंज परिसर में समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने प्रत्येक ब्लॉक में जल संरक्षण के लिए एक बड़े तालाब को चिह्नित करके पुनरुद्धार का कार्य कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने पचवस झील, कनेथू बुजुर्ग, मझौआजगत, पुरैनाखास, चंदोताल के अलावा अन्य ब्लॉक में झील या ताल चिन करने का निर्देश दिया है। आइजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया है कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाए जाने पर संबंधित जांच अधिकारी दोनों पक्षों के साथ सोमवार एवं बृहस्पतिवार को पत्रावली के साथ उनके सामने प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी मो. सादुल्लाह, अधिशासी अभियंता केशवलाल, अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें