फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लंबे समय का इंतजार समाप्त... पांच हजार की आबादी को सड़क की सौगात

Thu, 09 May 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- ठप पड़ा था निर्माण, लंबे समय से दुश्वारी झेल रहे थे राहगीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। कैली स्थित आरटीओ दफ्तर की सड़क का निर्माण चालू हो गया है। इससे आसपास के दर्जन भर गांवों और आरटीओ दफ्तर जाने वालों का आवागमन बेहतर हो जाएगा। निर्माण कार्य ठप होने की खबर अमर उजाला ने 13 मार्च को प्रकाशित किया, तब लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थेे। इसके बाद ठेकेदार ने दोबारा पत्थर डालकर काम चालू करवा दिया है।



कैली स्थित आरटीओ दफ्तर की सड़क लंबे समय से खराब थी। तीन साल के बीच इस सड़क की दो बार मरम्मत भी करवाई गई, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क की हालत फिर जस की तस हो जाती है। इधर, कैली अस्पताल से सटी इस सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों का आवागमन बाधित होने लगा है। जबकि इस सड़क से चलकर बस्ती समेत संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के आवेदक आरटीओ दफ्तर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इस सड़क से कैली, छबिलहा, डारीडीहा, पांडेयडीह व कांशीराम शहरी आवास समेत करीब दर्जन भर गांवों के राहगीरों का सीधा आवागमन होता है। इस टूटी सड़क पर दुश्वारी उस समय बढ़ जाती है, जब बरसात का समय आता है। यहां घुटने भर पानी में भरकर लोग आवागमन करने को मजबूर होते हैं। मौके का जायजा लेकर अमर उजाला ने कई बार इस समस्या को प्रकाशित किया तो आरटीओ फरीदुद्दीन ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में प्रकरण को उठाया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश देकर कैली अस्पताल से पांडेयडीह तक की सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विभाग ने फरवरी में 800 मीटर पिच व 600 मीटर सीसी रोड के लिए 20 लाख का इस्टीमेट स्वीकृत कर दिया और कार्यदायी संस्था ने पत्थर गिराकर छोड़ दिया। इससे दुश्वारी और बढ़ गई। अमर उजाला 13 मार्च के अंक में यहां की समस्या को दोबारा प्रकाशित किया तो पीडब्ल्यूडी ने काम चालू करवा दिया है। इससे राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा।

...
कोट

ठेकेदार को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहगीरों की समस्या का जल्द समाधान हो सके।



- अवधेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें