फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिव बरात में भूत-प्रेत और पिशाचों ने किया नृत्य

Wed, 26 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शिव बरात में भूत-प्रेत का रूप बनाकर नाचते-गाते श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बाबा भद्रेश्वरनाथ भक्त मंडल एवं आरती मंडल की ओर से मंगलवार को शिव बरात निकाली गई।
इसमें नंदी पर विराजमान भगवान शिव के अद्भुत स्वरूप भूत-प्रेत, नाचते-गाते पिशाच, डाकिनी, शाकिनी को झूमते-नाचते देख शहरवासी और अन्य लोग भी झूमने पर मजबूर हो उठे। यह अद्भुत नजारा केडीसी से बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम तक निकाली गई शिव बरात में दिखा।
महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर दोपहर में श्रद्धालुओं की ओर से भोले बाबा की अनूठी व भव्य बरात शहर में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। शिव बरात में भगवान शिव के अनूठे नृत्य और बैंड की मधुर ध्वनि के साथ सर्वप्रथम भगवान भैरोनाथ रथ पर विराजमान होकर बरात की शोभा बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

झांकी में भगवान राम, माता सीता, हनुमान जी और शिव-पार्वती के दर्शन किए। बरात पर पुष्प वर्षा हुई। केडीसी से निकली बरात कंपनीबाग, डीएम आवास, राणा प्रताप चौराहा होते हुए डारीडीहा से भद्रेश्वरनाथ पहुंची।
यात्रा में ऊंट, घोड़े, रथ और भगवान शिव-पार्वती समेत अन्य देवी-देवाताओं के सजीं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यहां भगवान शिव और पार्वती का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। 56 भोग, भव्य शृंगार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसके बाद आरती-पूजन कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक आशीष पांडेय और अतुल पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल शिव बरात निकाली जाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर व्यवस्थापक अभी गोस्वामी, राज गोस्वामी, मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश गिरि, उपाध्यक्ष विजय प्रसाद गिरि, ऋषि गोस्वामी, रामकेश बाबा, आदित्य गोस्वामी, दिव्यांशु महाराज, विश्वजीत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें