फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला प्रधान के बेटे ने मां के अपहरण की दे दी फर्जी सूचना

Fri, 06 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की खोजबीन में सामने आया प्रधानी चलाने का विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। बनकटी क्षेत्र के विकास खंड कुदरहा के अंतर्गत कड़सरी मिश्र की प्रधान शांति देवी के बेटे ने लखनऊ से पुलिस को मां के अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस ने जांच की तो मामला प्रधानी चलाने का विवाद का निकला।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के कड़सरी गांव की एससीएसटी आरक्षित सीट पर शांति देवी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। मगर ग्राम पंचायत का कामकाज प्रतिनिधि के तौर पररमेश चौधरी चला रहे थे। दोनों में किसी बात पर मतभेद हो गया। बृहस्पतिवार को शांति देवी का लखनऊ में रह रहा बेटा अचानक 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया।उसने बताया कि उनकी मां शांति देवी का अपहरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस हरकत में आई। बाद में पता चला कि शांति देवी उस समय लालगंज थाने पहुंची थीं। वहां से यह कहकर गई कि ढाई साल प्रधानी रमेश चलाए। मगर आगे वह स्वयं चलाएगी। पुलिस ने उसे आश्वस्त किया कि आप प्रधान हो और आपको प्रधानी चलाने से कोई रोक नहीं सकता। इसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें