सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव का बजा बिगुल
16 अक्तूबर को सुबह 8 से 2:30 बजे तक होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बज चुका है। बृहस्पतिवार को नामांकन के पहले दिन से ही चहल-पहल बढ़ गई है। अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल यया।
मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर रामपलट मिश्र, उपेंद्र नाथ दुबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रभाकर मिश्र, वामदेव मिश्र, गोपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष के लिए सर्वेश चंद्र दुबे, महामंत्री पद के लिए अजय कुमार पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सर्वेश कुमार पांडेय ने पर्चा भरा है।
इसके अलावा संयुक्त मंत्री के लिए कृष्ण नारायण पांडेय, रत्नेश कुमार पांडेय, विकास शर्मा व गुलाम नवी, कोषाध्यक्ष के लिए विमलेंद्र मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए जोखन प्रसाद, मेराज अहमद, मनीष कुमार सिंह व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए मो. आजम ने पर्चे दाखिल किए हैं।
छह अक्तूबर को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। सात अक्तूबर को दिन में 11 से लेकर तीन बजे तक पर्चों की जांच व नाम वापसी होगी। इसी दिन उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 16 अक्तूबर को सुबह 8 से 2:30 बजे तक होगा। एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं को वोट देने के लिए बार कौंसिल की ओर से जारी सीओपी प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से दिखाना होगा।