फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने गौरव को किया सम्मानित

विज्ञापन
रोटरी क्लब मिडटाउन ने गौरव गुप्ता को किया सम्मानित। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
रोटरी क्लब ने गौरव को किया सम्मानित
विज्ञापन

बस्ती। रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से भारतीय रेलवे पुलिस मित्र गौरव गुप्ता विक्की को समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। हाइवे स्थित होटल के सभागार में आयोजित समारोह में गौरव को क्लब के अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता और उनकी टीम ने सम्मानपत्र दिया।
विज्ञापन

गौरव ने अध्यक्ष डॉ. गुप्ता व उनकी टीम की प्रशंसा की। कहा कि रोटरी क्लब की ओर से मिला सम्मान उनका उत्साह बढ़ाएगा। वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्लब ने जिसके लिए यह सम्मान मुझे दिया है मैं उसे निभाता रहूंगा। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता, चंदा मातनहेलिया, शालिनी भानीरामका, प्रमोद गाडिया, डॉ. केके सिंह, अरबन को-आपरेटिव बैंक के सचिव महेंद्र सिंह, डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. सतीश सिंघल, अरुण कुमार, आशीष श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें