फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग की चपेट में आने से गैस सिलिंडर फटा, 13 झोपड़ियां जलीं

Sun, 23 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कलवारी। गंगऊपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से गैस सिलिंडर फटने से 13 झोपड़ी जल गई। ग्रामीणों और अग्निशमन दल की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसारए शनिवार की शाम करीब चार बजे चंद्रशेखर राजभर के रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी। आग की लपटों की चपेट में आने से सिलिंडर फट जाने से मोहल्ले के 13 लोग पारस, सूरज, रामकुमार, राजेश, गंगाराम, फूला देवी, हरिश्चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, गोविंद, गोपाल, अनीता देवी, तथा जिन्नन के झोपड़ी में भे देखते ही देखते आग लग गई। झोपड़ी में रखें कपड़ा, बर्तन, रुपये, कागजात, अनाज आदि जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

लेखपाल अवनीश चौधरी मौके पर पहुंचकर आग से हुए क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें