फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुमटी में आग लगने से फटा गैस सिलिंडर, आठ बीघा फसल भी जली

Sat, 06 Apr 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बंजरिया गाँव के पास आग लगने से फटा गैस सिलेण्डर।
विज्ञापन
के बंजरिया फार्म हाउस के पास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

बस्ती। बंजरिया फार्म हाउस के पास एक युवक गुमटी में गैस पर चाय बना रहा था। तभी एकाएक गैस से छप्पर में आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक गैस सिलिंड फट गया। इससे बगल में गेहूं की फसल जलने लगी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।
विकास खंड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत गोटवा के बंजरिया गांव निवासी एक युवक गुमटी में गैस सिलेंडर से चाय बना रहा था। तभी अचानक गैस से गुमटी के ऊपर बने छप्पर में आग लग गई। इसी दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे बगल में बंजरिया निवासी पारस यादव का तीन बीघा, विनोद कुमार यादव का दो बीघा व राम पूजन यादव का तीन बीघा गेहूं की फसल जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व फुटहिया पुलिस को दे दी। फुटहिया चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय, कांस्टेबल अजीत गुप्ता मौके पर पहुंच ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में लग गए। इसी बीच पहुंचे दमकल कर्मियों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आठ बीघा गेहूं की फसल व गुमटी में रखा बर्तन आदि आग की लपटों से राख हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें