फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 06 Apr 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मैनिहवा गांव के पास सड़क हादसे में दो युवक की मौत होने पर रोते मौके प
विज्ञापन
डुमरियागंज मार्ग पर मैनिहवा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


कोहडा गांव के रहने वाले थे दोनों युवक

संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर मैनिहवा गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल से भाग रहे डीसीएम को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे सोनहा क्षेत्र के कोहड़ा निवासी सत्यम यादव (21) व हरीलाल प्रजापति (19) एक ही बाइक पर सवार होकर भानपुर से दवा लेकर घर जा रहे थे। नरखोरिया पड़ाव से आगे मैनिहवा के पास डुमरियागंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने चपेट में ले लिया। डीसीएम की ठोकर इतनी तेज थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क के किनारे जा गिरे। सत्यम का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया। जबकि हरीलाल के पैर की हड्डी टूट कर अलग हो गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों शवों की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों की एक साथ हादसे में मौत की सूचना मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रोना देख ढांढस बधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक सके। हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। दोनों युवक अपने घर में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें