रसोई गैस मूल्य वृद्धि पर युवा कांग्रेस ने दिया धरना
बस्ती । घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस ने कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार जनहित विरोधी निर्णय ले रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, रोजगार के अवसर घट रहे हैं और सरकार झूठे वायदे कर देशवासियों को भ्रमित कर रही है। कहां तो सरकार महंगाई घटाने की बात कर रही थी, अब तो सीधे घरों के चूल्हे पर हमला कर दिया गया। देश की जनता और महंगाई की मार का सामना कर रहीं महिलाएं सरकार को करारा जवाब देंगी। इस मौके पर सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, आकाश आर्या, पंकज द्विवेदी, रूपेश पांडेय, पवन वर्मा, सूरज गुप्ता, पवन अग्रहरि, अताउल्ला खां, अंकुर पांडेय, लवकुश गुप्ता, सत्येन्द्र मिश्र, विक्रम चौहान, आदर्श पाठक, पंकज गौतम, राम प्रसाद चौधरी, रवि श्रीवास्तव, विजय पांडेय, बच्चूलाल निषाद आदि मौजूद रहे।