फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेंदा में पकड़ा गया गैंगेस्टर रघुवीर 17-05-28

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में फरेंदा से गैंगेस्टर रघुवीर गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। गैंगेस्टर बहुचर्चित ब्लॉक प्रमुख हत्याकांड में वांछित रहे रघुवीर सिंह को महराजगंज जनपद के फरेंदा से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। आरोपी के पास से देसी तमंचे के पकड़ा गया है। शनिवार को बैंक डकैती के बाद तलाशी के दौरान आरोपी को दबोचा गया है। फरेंदा एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रेम पोखरा क्रॉसिंग पर उसे घेर लिया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के नटाईकला गांव का निवासी रघुवीर सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना और बस्ती के नगर थाने का गैंगेस्टर है। खेसरहा पुलिस को लूट के मामले में तलाश थी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि रुधौली, नगर,कोतवाली, वाल्टरगंज, संतकबीर नगर के दुधारा व सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाने में इस पर हत्या, लूट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक रुधौली के ब्लाक प्रमुख की हत्या में भी वांछित है। न्यायालय से वारंट जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें