बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में लूट, चोरी, नकबजनी और मारपीट जैसी वारदातों में सक्रिय एक आपराधिक गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में रिपोर्ट दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए विभिन्न स्थानों पर जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे थे। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि गिरोह की गतिविधियों की पुष्टि के बाद सामूहिक आपराधिक नेटवर्क पर कार्रवाई की गई।
आरोपियों में अंकुर पाण्डेय, प्रिंस वर्मा, मिंटू उर्फ दीवेन्द्र शेखर शर्मा, भीम पांडेय, राकेश कुमार गुप्ता, अतुल पटेल और अतुल वर्मा शामिल हैं।