गौर थाने के करनपुर निवासी हिसामुद्दीन उर्फ कक्कन के घर को सील करते नायब तहसीलदार निखिलेश कुमार
बस्ती। गौर पुलिस ने गिरोह बंद अधिनियम के तहत निरुद्ध गो तस्कर के मकान को सील करते हुए सामान जब्त कर लिया। जिसकी अनुमानित कीमत 3.13 लाख बताई जा रही है। पुलिस कार्यालय के मुताबिक गौर थाने के करनपुर निवासी हिसामुद्दीन उर्फ कक्कन के विरुद्ध गोवघ अधिनियम, गैंगस्टर, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 11 अभियोग पंजीकृत हैं। इसे देखते हुए उसके खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपराध से अर्जित धन से मकान का निर्माण करवाया था। जिसकी अनुमानित कीमत 3.13 लाख आंकी गई। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार निखिलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल ने पुलिस बल की उपस्थिति में सामान जब्त करते हुए मकान को सील कर दिया। संवाद