फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात पर दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटी के साथ सुड्डू सिंह ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन गांव के ही अभिषेक ने घर पर आकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 16 जून को वीरेंद्र चौबे पता अज्ञात थाना दुबौलिया व उसका दामाद बाइक पर बैठाकर अयोध्या ले गए। जहां 10 दिन तक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वीरेंद्र चौबे का दामाद उसे सहजनवां लेकर गया और डरा धमका कर एक कमरे में बंद कर नौ दिन तक दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी नगर जय वर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें