सल्टौआ। सोनहा पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट सहित अन्य मामलों में छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
पेलनी गांव की सविता यादव ने बुधवार को एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शिवनगर डीडई के बनगडौरी गांव निवासी पति रामधारी, जेठ सुभाष, जेठानी, देवर कृष्णा, सास दशरथा व ससुर कामता आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। जान-माल की धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद