दुबौलिया। थाना क्षेत्र के दुबौलिया-महाराजगंज संपर्क मार्ग पर देर रात धरमूपुर के निकट बने सरयू नहर की पुलिया पर अनियंत्रित पल्सर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी पल्सर बाइक सवार गोलू और मनोज दुबौलिया कस्बे से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच वह अनियंत्रित हो धरमपुर के निकट बने नहर की पुलिया की रेलिंग से टकरा गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया, वहां इलाज चल रहा है । संवाद