फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दूल्हे की कार की चपेट में आकर फर्नीचर मिस्त्री की मौत

Wed, 21 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद (बस्ती)। बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मानिकचंद चौराहे पर सोमवार देर रात दुकान बंद करके घर जा रहे फर्नीचर मिस्त्री को दूल्हे की कार ने चपेट में ले लिया। फर्नीचर मिस्त्री सड़क पर गिर पड़ा। चौराहे के लोगों ने परिजनों को अवगत कराते हुए प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय मुंडेरवा के पास मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी रामकेवल गुप्ता (54) मानिकचंद चौराहे पर फर्नीचर की दुकान चलाते थे। सोमवार देर रात वह अपनी दुकान बंद करके पैदल अपने घर जा रहे थे। दुकान से चंद कदम दूर पहुंचते ही रुधौली की तरफ जा रही दूल्हे की कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वह कुछ दूर जा गिरे। आवाज सुनकर चौराहे के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहां से लोग शव लेकर घर चले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम केवल कई वर्षों से मानिकचंद चौराहे पर फर्नीचर बनाने का काम करते थे। इनकी मौत से पत्नी पटेश्वरी देवी, बड़ा बेटा रमेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, शैलेश, अखिलेश, बेटी रचना व बहू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें