बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के प्लास्टिक कॉम्पलेक्स स्थित टाटा मोटर्स सेवन आटो कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के महरीखांवा निवासी सर्वज्ञमणि त्रिपाठी ने थाने में दी तहरीर में लिखा कि उन्होंने तीन माह पूर्व एक वाहन 13.43 लाख में टाटा मोटर्स सेवन ऑटो कार्पोरेशन से खरीदा था। प्रबंधन के ने उनसे बीमा के नाम पर 53 हजार 356 रुपये ले लिया गया, जबकि रसीद 33 हजार 450 रुपये की दी। जब शेष बचे धन को वापस करने की मांग की तो कंपनी ने इन्कार कर दिया। 19 हजार 906 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद