फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब 21 अगस्त तक करें इग्नू में आवेदन, एपीएन पीजी कॉलेज में है अध्ययन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र का प्रवेश चल रहा है। एपीएन पीजी कॉलेज में स्थित इग्नू केंद्र के समन्वय प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। नामांकन के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और डिग्री कार्यक्रम केंद्र पर स्वीकृत हैं। छात्र इग्नू के आधिकारिक पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एपीएन पीजी कॉलेज परिसर में स्थित विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र से बीए, बीबीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएड, एमए, एमएससी, एम.कॉम आदि पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करते समय हर कोर्स के लिए तीन सौ रुपये का पंजीकरण शुल्क उम्मीदवार को देना होता है। बताया कि कोर्स व ऑनलाइन आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें