बस्ती। हर्रैया पुलिस ने बच्चों के विवाद में हाकी, डंडा, फरसा लेकर मारपीट करने के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ बलवा, प्राण घातक हमला, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमें पांच नामजद व पांच अज्ञात बताए गए हैं। इस संबंध में थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के दिनेश कुमार ने तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी एक राय होकर अखिलेश तिवारी को टेन्ट हाउस के अन्दर घुसकर मारे-पीटे। वहां से घसीटकर बाहर ले गए। बीच बचाव करने पर उनके भतीजे अरुण कुमार को लाठी डण्डा , हाकी तथा फरसा से मार पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने सूरज कुमार, अनिल तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, अरूण कुमार, संजय व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद