बस्ती। नगर पंचायत भानपुर के जगदीशपुर वार्ड में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नितेश शर्मा ने पूजन अर्चन के बाद फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। कहा कि क्षेत्र की इच्छुक माताएं व बहने इस केंद्र के जरिये सिलाई कार्य का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। वह सिलाई करके अपनी आय खुद सुनिश्चित कर सकती है। आत्मनिर्भर बनने के साथ वह परिवार का भी सहारा बनेंगी। केंद्र संचालक रामशंकर चौहान ने बताया कि यहां तीन बैच में 100 युवतियों/महिलाओं को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर राम भारत यादव, संतोष चौहान, आकाश चौधरी, विपिन कुमार, चंद्रभान चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद