फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन 

Thu, 21 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
विज्ञापन
हेंगापुर में ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ कार्यक्रम के दौरान बोले सांसद  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुबौलिया के क्षेत्र के हेंगापुर गांव में शुक्रवार को ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव वालों को दी गई। 
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा, आवास, पेंशन, जनधन, विद्युतीकरण एवं स्वच्छ भारत अभियान का लाभ लोगों को मिल रहा है। वर्ष 2017 तक पुरा जिला विद्युतीकरण हो जाएगा।
वहीं जिले के पचास हजार बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से जनता परेशान हो चुकी है। हर जगह गरीबों को लूटा जा रहा है। केन्द्र द्वारा भेजा गए विकास पैसा प्रदेश सरकार दूसरी योजनाओं खर्च कर रही है। जिससे विकास की गति काफी धीमी है। कार्यक्रम को बीडीओ हनुमान प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, नरेन्द्र  त्रिपाठी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह,  प्रधान विनोद पाठक, दिनेश पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चतुर्गुन राजभर, मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजमंगल पाठक, संतोष पांडेय, अवधेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


   इसी क्रम में कप्तानगंज विधान सभा के ओझागंज, दौलतपुर, हड़ई बाजार, बन्हा में ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ अभियान का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधान कौशिल्या देवी, सुरेन्द्र शर्मा, मो. इशरार, रविन्द्र पांडेय, मनुश्वर, मंगल प्रसाद, छोटेलाल,, राजेश सिंह, राम प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता विनीत तिवारी के नेतृत्व में कप्तानगंज विधानसभा  क्षेत्र के ओझागंज, दौलतपुर हड़ही बाजार और बन्हा गांव में ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी, सुरेन्द्र शर्मा, मो. इशरार, रविन्द्र पांडेय, क्रांति ओझा, मुनेश्वर प्रसाद, मंगल  प्रसाद, छोटेलाल गिरी, राजेश सिंह, जयराज चौहान, अर्जुन, राम प्रताप  तिवारी, शिवदयाल, पंकज के साथ ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें