बस्ती। भीषण गर्मी में नागरिकों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने सभासदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में शास्त्री चौक पर निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया। 20 प्रमुख स्थानों पर निशुल्क पेयजल सुविधा की मुहैया कराई गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि गर्मी बढ़ रही है। स्कूली बच्चों, वाहन चालकाें, ई-रिक्शा चालकों के साथ ही नागरिकों को पेयजल ढूंढ़ना पड़ता है। इन स्थितियों को देखते हुए भीषण गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से पालिका की ओर से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गर्मी तक पेयजल केंद्र सक्रिय रहेंगे। भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था से लोगों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी। ईओ सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि शहर के प्रमुख 20 स्थानों पर निशुल्क पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। इस अवसर पर सभासद कृष्ण कुमार पांडेय ‘सोनू’, सर्वेश यादव, राम सनेही और सचिन शुक्ल, अमन श्रीवास्तव, सत्येन्द्र मिश्र, रोहन श्रीवास्तव, विपुल शुक्ल आदि उपस्थित रहे।