फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू

Sat, 01 Mar 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। आचार्य नरेंद्र किसान पीजी कॉलेज बभनान में वर्ष 2025 में प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में बीएड की कक्षाएं चलती हैं। ऐसे में हर वर्ष यहां से काफी संख्या में बच्चे बीएड की शिक्षा ग्रहण करते हैं। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कॉलेज में बीएड विभाग की ओर से शुक्रवार से प्रतिदिन दोपहर दो बजे से बीएड संकाय के प्रशासनिक भवन में नियमित निशुल्क कोचिंग शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें